लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने एक व्यक्ति की गाड़ी और घर से बरामद किए प्रतिबंधित कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार

PARUL | 15 सितंबर 2023 at 12:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/धर्मशाला

जिला कांगड़ा में धर्मशाला के शाहपुर इलाके से पुलिस ने एक व्यक्ति की गाड़ी और घर से 1030 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी से कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान दुर्गा सिंह निवासी ठारू, शाहपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इस इलाके में प्रतिबंधित कैप्सूल होने की गुप्त सुचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी और पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 190 कैप्सूल बरामद किए। वहीं जब उसके घर पर दबिश दी गई तो वहां से भी 840 कैप्सूल और 5 पेटी अवैध देसी शराब की बरामद की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

साथ ही पुलिस को आरोपी के कब्जे से कुछ मोबाइल भी बरामद हुए हैं। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि शालिनी अग्निहोत्री एसपी कांगड़ा द्वारा की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें