HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने अफीम सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान छापे राम (35 वर्ष) पुत्र पैने राम निवासी जौली डाकघर भलान तहसील सैन्ज ज़िला कुल्लू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना सैन्ज की टीम भलान में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने वहां एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 273 ग्राम अफीम बरामद की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 18 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




