लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जंगल में कच्ची शराब के 17 ड्रम बरामद, मौके पर की नष्ट

Ankita | 20 मार्च 2024 at 3:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस की टीम ने समीपवर्ती दबट जंगल व रोड जमुन से कच्ची शराब के 17 ड्रम बरामद किए है। वहीं पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ी शराब को नष्ट कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि समीपवर्ती दबट जंगल व रोड जमुन के पास जंगल से कच्ची शराब का बड़ा जखीरा बरामद हो सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही श्री नैना देवी डीएसपी विक्रांत के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जमीन के नीचे दबे हुए कच्ची शराब के 17 ड्रम बरामद किए। डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]