लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पालमपुर में महिला और बुजुर्ग लापता, तलाश जारी

PARUL | 15 मई 2024 at 1:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में उपमंडल पालमपुर के साथ लगते दो गांवों से एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर से अचानक लापता हो गए हैं। दोनों के परिजनों ने पंचरुखी पुलिस ने लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी पंचरुखी नंदलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों के परिजनों के शिकायत पर लापता होने पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद महिला का पति सोशल मीडिया पर सामने आया है। उसने कहा कि उसकी पत्नी एक बुजुर्ग के साथ भागी है और उनका एक साल से प्रेम प्रसंग चला हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार पालमपुर के साथ लगते गांव से एक 45 साल की महिला अपने घर से अचानक लापता हो गई है। जबकि इसी गांव के साथ लगते एक अन्य गांव से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति भी लापता हो गया है। दोनों के एक साथ लापता होने से अब इलाके में भी लोग कई सवाल उठ रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]