HNN / शिमला
हिमाचल भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने नालागढ़ से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेकचंद चंदेल, बालक राम ठाकुर बंजार, आनी से अनु ठाकुर और महेंद्र ठाकुर को विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।