लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पार्टी का आदेश हुआ तो ठियोग से ही लड़ूंगा चुनाव- राठौर

PRIYANKA THAKUR | 3 अप्रैल 2022 at 1:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भाजपा सरकार पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने और विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर ब्रेक लगाने पर दुःख प्रकट किया है। राठौर ने मौजूदा सरकार पर पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा ठियोग के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को ठन्डे बस्ते में डालने का आरोप लगाया। राठौर ने आने वाले विधानसभा चुनावों में ठियोग कुमारसेन सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लोगों की इच्छा और पार्टी के आदेश पर छोड़ दिया है।

राठौर ने कहा कि पार्टी के आदेशों के अनुसार ही वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ठियोग में कांग्रेस का जनाधार पिछले चुनावों और वर्तमान समय में बिल्कुल भिन्न है और पूरे जिला शिमला में कांग्रेस सबसे मजबूत ठियोग में हुई है। राठौर ने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले तीन सालों में उन्होंने गुटबाजी को खत्म करने का जो बीड़ा उठाया था उसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आये है। जिसका उदाहरण उपचुनावों में देखने को मिला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में संचार भरते हुए एकता को संगठन का मूलमंत्र बताया। राठौर ने आम आदमी पार्टी को बिना विचारधारा और सपने दिखाने वाली पार्टी बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने तीसरे विकल्प को कभी भी अधिक तवज्जो नहीं दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होगा जिसमें कांग्रेस लोगों की पहली पसंद उभर कर सामने आएगी। भाजपा देश को धर्म ,साम्प्रदायिक और ध्रुवीकरण के आधार पर देश को बाँट रही है जिसका जवाब हिमाचल की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाकर देगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें