लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पाकिस्तान : मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका, 30 लोगों की मौत, 50 घायल

PRIYANKA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 3:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पाकिस्तान में आज एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। तो, वहीं 50 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार धमाका पेशावर की मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ है। धमाके की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके की ओर रवाना हो गया। वही , पेशावर के सीसीपीओ इजाज अहसान ने पुष्टि करते हुए कहा कि धमाके में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है।

इसके बाद घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वही , घायलों में 10 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पेशावर की पुलिस ने बताया है कि इसमें दो हमलावर शामिल थे। पहले दोनों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की, फिर रोके जाने पर पुलिसवाले को गोली मार दी। धमाके से पहले हुई गोलीबारी में एक पुलिसवाले की मौत हुई वहीं अन्य जख्मी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने पेशावर के आईजीपी से इस पर डिटेल रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बल ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। वहां छानबीन जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]