HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा
पांवटा साहिब के होली मेले में प्रथम सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओपी कटारिया रहे। इस कार्यक्रम में उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों और फूलों की माला पहनाकर किया गया। नगर परिषद मैदान में प्रथम सास्कृतिक संध्या रविवार 20 मार्च को शुरू हुई। हिमाचली पहाड़ी सिंगर कुलदीप शर्मा और ठाकुर रघुवीर सिंह सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
ठाकुर रघुवीर सिंह ने पहले गाने से शुरुआत कि “मेरा सिरमौरों बड़ा प्यारा” और उन्होंने बहुत से अपने मशूर पहाड़ी गाने गाए। ठाकुर रघुवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार को “बल्ले-बल्ले इंडियन आर्मी सॉन्ग” भी लॉन्च किया। उन्होंने होली मेले के सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भी दो लाइन “बल्ले-बल्ले मेरी इंडियन आर्मी” की गाई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में दर्शकों ने ठाकुर रघुवीर सिंह के गाने सुन कर भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा हिमाचल के सबसे मशहूर पहाड़ी सिंगर कुलदीप शर्मा ने गाना गाकर दर्शकों को खूब नचाया। कुलदीप शर्मा ने जैसे ही अपना पहला गाना “दरोगा जी छोरुआ नू समझाए आंदे जानदे सीटी मारदे” गाया तो हजारों दर्शक झूम उठे। उन्होंने अपने कई गाने गा कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group