Himachalnow / नाहन
तेजधार हथियारों से हमला कर फरार हुए थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा
खूनी झड़प में शामिल 9 आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर जिला मुख्यालय नाहन से 3 किलोमीटर दूर दोसड़का में हाल ही में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुट के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हमले में घायल हुए युवक, मेडिकल जांच के बाद केस दर्ज
होली से एक दिन पहले शाम के समय नाहन से जुड़े कुछ लोगों ने एक गुट के दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इनमें से एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
एसपी सिरमौर ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे, लेकिन पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये सभी 9 आरोपी नाहन के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरमौर एन.एस. नेगी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और बताया कि आगे की जांच जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group