Loading...

पांवटा में फिर हादसा, 5 वर्षीय मासूम बच्चे के पांव पर चढ़ाया ट्रैक्टर…

By SAPNA THAKUR Published: 1 Dec 2022, 11:09 AM | Updated: 1 Dec 2022, 11:11 AM 1 min read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती शाम भी एक ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचल डाला। इस दौरान चालक ने बच्चे के दोनों पांव पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस थाने में आबिद अली पुत्र शोकत अली निवासी ग्राम भगवानपुर पांवटा साहिब ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, उसका 5 वर्षीय बेटा अवेश अपने घर के पास सड़क पर ही खेल रहा था। इसी दौरान एक चालक ने बेटे के दोनो पाँव पर ट्रैक्टर (HP17G 4989) का अगला टायर चढ़ा दिया। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Tags: