पांवटा में अवैध खनन करते पकड़े जेसीबी व ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना

By Ankita Published: 12 May 2024, 2:59 PM | Updated: 12 May 2024, 3:00 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़े है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जेसीबी व ट्रैक्टर का चालान कर 52,770 रुपए जुर्माना वसूला।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के धुतनपुर खड्ड में अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम देर रात को धुतनपुर खड्ड में पहुंची। वहां पाया कि जेसीबी से ट्रैक्टर में बजरी भरी जा रही थी।

टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर का चालान कर चालकों से हजारों रुपए का जुर्माना वसूल लिया है। वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने मामले की पुष्टि की है।