लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा पुलिस ने दड़ा सट्टा लगवाते हुए धरा आरोपी, मामला दर्ज

Ankita | 19 मार्च 2024 at 7:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा लगवाते हुए काबू किया है। आरोपी की पहचान गोविंद राम निवासी रोनहाट शिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरेआम दड़ा सट्टा लगवा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोंविंद राम को कृपाल-शिला गुरुद्वारा के पास स्थित उसकी करियाना दुकान के सामने सरेआम दड़ा सट्टा लगवाते काबू किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6760 रुपए की नकदी भी बरामद की है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]