पांवटा के किसान समय पर नहीं बेच पा रहे धान की फसल -अश्वनी शर्मा

HNN / पांवटा साहिब

गुरु की नगरी पांवटा साहिब में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किसानों की समस्याएं सुनी।  इस दौरान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पांवटा  साहिब के किसान अपनी धान की फसल समय पर नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों की आय का साधन फसल पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीद केंद्र में टोकन मिलने के बावजूद भी किसानों की फसलों को समय पर नहीं लिया जा रहा है और ना ही मंडियों में लेबर की व्यवस्था है।

 उन्होंने कहा कि सरकार समय पर धान की फसल बेचने की अनुमति दें ताकि किसानों  के घर का खर्चा सुचारु रुप से चल सके और किसान भी अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी त्योहार मना सकें। अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसान अपनी फसल को अधिक समय तक स्टोर नहीं रख सकते हैं। यदि वह ज्यादा समय तक फसलों को स्टोर करके रखेंगे तो उनकी फसल खराब हो जाएगी।

वही कुछ किसानों का कहना है कि जब उनकी लेट फसल मंडियों में जाती है तो कभी मिट्टी या फिर पीलापन होने के चलते उनकी वह फसल वापस भेज दी जाती हैं। इस मौके पर अश्विनी शर्मा के साथ चौधरी मनजीत सिंह, रफीक, संदीप, दर्शन सिंह, मोहसिन अली, रफीक आदि मौजूद थे।


by

Tags: