लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहुनाग मेला शुरू

Ankita | 15 मई 2024 at 11:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एसडीएम ने किया मेले का शुभारंभ, मूल माहुनग देवता का लिया आशीर्वाद

HNN/ मंडी

पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहुनाग मेला मंगलवार को शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम करसोग राजकुमार ने किया। इस मौके पर एसडीएम ने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूनाग की पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेले के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि मेले हमारे पहाड़ी प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, जिन्हें संजो कर रखना हम सभी का दायित्व है ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम अपनी समृद्ध संस्कृतिक से जोड़ सके।

उन्होंने कहा कि मंडी जिला के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मनाए जाने वाले मेले प्रदेश की देव संस्कृति पर आधारित है जो लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य भी करती है। उन्होंने कहा मेलों से जुड़ी हुई प्राचीन समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखने और युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ मेला संस्कृति को आधुनिकता के साथ जोड़ कर मनाया जाना आधुनिक समाज निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित लोगों को मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के प्रति जागरूक भी किया। मंदिर देवता समिति के अध्यक्ष संत राम ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]