HNN/ मनाली
मनाली-किलाड़ मार्ग स्थित तिंदी के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के कामगार की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में एक अन्य घायल भी हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा उस समय पेश आया जब बीआरओ की मशीनरी और कामगार मनाली-किलाड़ मार्ग पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटा रहे थे। इसी दौरान तिंदी निवासी देवी सिंह पर पहाड़ी से एक पत्थर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से देवी सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।