पशुओं के लिए चारा काट रही महिला की ढांक से गिरकर मौत

ByPRIYANKA THAKUR

Oct 5, 2021

HNN / हमीरपुर

सुजानपुर में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय अनीता देवी पत्नी वीर सिंह निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला सुबह घर से थोड़ी दूरी पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान अचानक महिला का पैर फिसला और सीधा नीचे खाई में जा गिरी।

जब कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने महिला को अचेत अवस्था में खाई में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित किया। वही महिला के परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संबध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

The short URL is: