लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पर्यटन सीजन ने पकड़ी रफ्तार, कोकसर में लगा सैलानियों का मेला

Ankita | 16 मई 2024 at 3:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन ने रफ्तार पकड़ी है। बर्फ देखने की चाह में अटल टनल रोहतांग से होकर दो दिनों में हजारों की संख्या में पर्यटक वाहन नाॅर्थ पोर्टल, कोकसर पहुंचे।

सैलानी कोकसर में बंजी जंपिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियां करते नजर आए, जबकि पर्यटकों ने स्कीइंग का भी लुत्फ उठाया। सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। सैलानियों ने यादगार लम्हों को अपने कैमरों और मोबाइल में भी कैद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं पर्यटकों की भीड़ देखकर पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे है। सैलानियों के लिए इन दिनों कोकसर स्नो प्वाइंट बना हुआ है। बर्फ की सफेद चादर पर पर्यटकों ने धूप के बीच आनंद उठाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]