Loading...

पराशर में दिल्ली के पर्यटकों के साथ हुई मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार

PARUL 30 Jun 2024 Edited 30 Jun 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पराशर घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक गाड़ी को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को नई दिल्ली से आए एक परिवार के 6 पर्यटकों जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल थी। पराशर जाते हुए सेगल के पास सड़क पर गाड़ी की पासिंग को लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ कहासुनी हुई।

इसके बाद जब पर्यटक पराशर की तरफ आगे निकल गए तो इन युवकों ने उनका पीछा कर पराशर के पास उनके साथ मारपीट की। मारपीट में 1 महिला व 3 पुरुषों को चोटें आई हैं। पर्यटकों ने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पराशर से पनारसा को चले गए थे जहां से औट थाना की मदद से मंडी लाया गया तथा मंडी अस्पताल में मेडिकल करवा कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पधर में मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान करके पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में कुछ अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयोग की गई कार व बोलेरो को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।