लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पत्रकार जितेंद्र ठाकुर को मातृ शोक, 85 साल की आयु में त्यागा संसार

NEHA | 11 सितंबर 2024 at 2:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ठाकुर की माता सूर्यकांता ठाकुर का 85 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली।


बताया जा रहा है कि रात से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। बुधवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। आज 2:00 बजे उनका स्वर्गधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


बता दें कि दिवंगत सूर्यकांता ठाकुर अपने पीछे बड़े बेटे धर्मेंद्र ठाकुर और छोटे बेटे जितेंद्र ठाकुर समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। धर्मेंद्र ठाकुर कुछ समय पूर्व ही लोक संपर्क विभाग से ज्वॉइंट डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता के निधन से जिला मुख्यालय नाहन में कार्यरत पत्रकारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]