पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने से व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान मौत

BySAPNA THAKUR

Nov 14, 2021

HNN/ कांगड़ा

पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के तहत लालपुर में एक व्यक्ति को अज्ञात पत्ते का काढ़ा बना कर पीना महंगा पड़ गया। इस दौरान व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी और उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामला बीते 7 नवंबर का है।

यहां लालपुर गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की आंखों की नजर कमजोर हो गई थी, जिसके चलते व्यक्ति ने देसी नुस्खा अपनाया। इस दौरान व्यक्ति ने अज्ञात पत्ते का काढ़ा बनाया और उसे पी लिया।

जिसके बाद व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया परंतु व्यक्ति ने बीते रोज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हरिपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

The short URL is: