HNN / ऊना
जिला ऊना के बाथू में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब एक और कामगार ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या 12 पहुंच गई है। इनमें 11 महिला कामगारों व एक पुरुष कामगार ने दम तोड़ा है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय जोशी भी इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया था। जिसके चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। यहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल हुए अन्य कामगारों का इलाज जारी है।
बता दें कि बीते 22 फरवरी को हरोली उपमंडल के बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में अचानक ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में 6 महिला कामगारों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोगों की तलाश चल रही है।