HNN/ राजगढ़
प्रदेश की बागडोर संभालने पर पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पूर्व जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश चौहान, जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, शेरजंग चौहान, पूर्व प्रधान रमेश चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है।
इनका कहना है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में बुलंदियों को छुएंगा। जय प्रकाश चौहान का कहना हैे कि एक साधारण परिवार से उठकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश व संगठन में जो एक अलग पहचान बनाई है इनके वर्षों के अनुभव का लाभ प्रदेश के समग्र विकास में मिलेगा।
इन्होने उमीद जताई है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वायदों को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू निश्चित रूप से पूरा करेगें।