लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आई 55 वर्षीय महिला, पीजीआई रैफर

Ankita | 17 अप्रैल 2024 at 2:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। मामला जिला में आईएसबीटी ऊना का है, यहां पंजाब रोडवेज की बस ने एक महिला को कुचल दिया। घटना में महिला का एक पांव बुरी तरह से जख्मी हो गया।

लहूलुहान हालत में महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घायल महिला की पहचान 55 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी हरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच, अप्पर बसाल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पार्वती देवी बुधवार सुबह ऊना सामान लेने आई थी। इसी दौरान आईएसबीटी में बस से उतरने के बाद महिला पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आ गई।

हादसे में महिला की टांग फेक्चर हो गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]