पंचायत खरयालता में एकीकृत परियोजना ऊना की सौजन्य से लोगों को बांटे गए 300 पौधे: अशोक शर्मा (मोनू)
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरयालता में आज बुधवार को एकीकृत परियोजना ऊना के सौजन्य से 300 पौधे खैर, भेडा, अर्जुन, शहतूत,आंवला ग्राम पंचायत खरयालता के उप प्रधान अशोक कुमार (मोनू) द्वारा लोगों को वितरित किए गए। किसके साथ ही उनकी देखभाल के प्रति भी जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर उप-प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि पेड़ों को लगाने से पृथ्वी, वायु, जल आदि की शुद्धता, स्वच्छता तथा भूमि के संरक्षण के विषय में कई प्रकार के लाभों पर चर्चा की गई।
अशोक कुमार ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बेहद जरूरी है। इनसे हमें जीवन के लिए ऑक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छाया प्रदान करते हैं। धरती को हरा भरा रखने एवं जीवन सुरक्षा के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। पौधारोपण हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। अगर पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, तभी जीवन स्वस्थ होगा। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है।
हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें आज तक मिल रहा है। जिसके कारण आज तक हमारे आसपास हरियाली दिखाई देती है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सब की जिम्मेदारी है,अगर पौधे नहीं रहेंगे,तो हमें ऑक्सीजन की कमी होती रहेगी। उसका क्या परिणाम होगा, यह हम सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि पौधों रोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण व संवर्धन भी जरूरी है तभी पौधे बचेंगे।इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण रणधीर सिंह ठाकुर, परमजीत कौर, निशा देवी, रक्षा देवी, सरोज कुमारी,अंजू देवी, किरण बाला,सोहनलाल,दीवान चंद, अमरचंद शर्मा, सोमा देवी, केसरी देवी, लखविंदर, पुष्पा देवी,चूहडदीन व अन्य उपस्थित रहे।