Loading...

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद हवलदार अमरीक सिंह, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

By Ankita Published: 16 Jan 2023, 12:39 PM | Updated: 16 Jan 2023, 12:39 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में रेगुलर ऑपरेशन के दौरान गहरी खाई में गिरने से ऊना जिले के गांव गणु मदवाड़ा के शहीद जवान अमरीक सिंह आज सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि शहीद अमरीक सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 10:00 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव देह घर पहुंचते ही चारों ओर चीख पुकार मच गई।

शहीद की पत्नी रूचि, बेटा अभिनव, मां ऊषा देवी, पिता धर्मपाल सिंह, बड़े भाई अमरजीत सिंह और छोटे भाई हरदीप सिंह पार्थिव देह को देखकर बेसुध हो गए। शहीद जवान अमरीक सिंह के बेटे अभिनव ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी। शहीद जवान का अंतिम संस्कार पूरे रस्म-ओ-रिवाज से किया गया।

Tags: