HNN/ मंडी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में 30 जुलाई को प्रधानाचार्या ई. नवीन कुमारी की अध्यक्षता में डैसो कंपनी के सौजन्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में फिटर, वेल्डर, प्लंबर, एमएमबी, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, टर्नर, कोपा फिमेल के उत्तीर्ण अभ्यर्थी व संस्थान के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 व 23 वर्ष के बीच हो।
अभ्यर्थियों का चयन प्रथम लिखित परीक्षा एवं उसके पश्चात साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी लव जम्वाल ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड, दसवीं व आईटीआई का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो व रिज्यूम साथ ले कर आएं व कंपनी की तरफ से चयनित उम्मीदवारों को कंपनी प्रतिमाह 8 घंटे वर्किंग के 20,085 रुपये और पीएफ, ईएसआई, कैंटीन की कटौती के बाद इन हैंड 16,068 रुपये व ओवर टाइम वेतन दिया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके साथ ही उनको फ्री दो जोड़ी यूनिफॉर्म, जैकेट/स्वेटर, एक जोड़ी जूते, फ्री बस सुविधा, फ्री एक चाय एवं नाश्ता , बोनस, छुट्टियों की भी सुविधाएं दी जाएंगी। मगर आवास की व्यवस्था अभ्यर्थियों को खुद ही करनी होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





