Loading...

नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इस दिन होंगे वॉलीबाल के स्पेशल ट्रायल…

By Ankita Published: 14 May 2024, 10:56 AM | Updated: 14 May 2024, 10:56 AM 1 min read

HNN/ धर्मशाला

भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वॉलीबाल के स्पेशल ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए धर्मशाला के सेंटर में 15 व 16 मई को 21 वर्ष की आयु वर्ग तक की महिला खिलाड़ियों के ट्रायल करवाए जाएंगे।

ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला में कोचिंग, खेल किट, प्रशिक्षण, उपकरण, प्रतिस्पर्धा एक्सपोजर, शैक्षणिक व्यय, गुफ्त चिकित्सा सुविधा सहित सभी प्रकार की खेल सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए एनसीओई की ओर से तय किए गए नियमों व शर्तों पर भी खरा उतरना होगा। इसके तहत खिलाड़ी का भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिए, वीएफआई, एसजीएफआई, एआईयू, खेलो इंडिया में तीसरे स्थान तक, मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में भाग सहित लबी ऊंचाई भी जरूरी होगी।

इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपने साथ अपने सभी दस्तावेजों की मूलप्रति के साथ सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी व चार पासपोर्ट फोटोग्राफ लाना भी अनिवार्य होगा।