HNN / सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है जो परवाणू में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुछ लोग निजी होटल के बाहर से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को होटल के बार अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि व्यक्ति पेट के बल गिरा हुआ था जिसके मुंह से काफी खून निकला हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। उधर डीएसपी परवाणू प्रणब चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





