निजी स्कूल में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने उठाया यह खौफनाक कदम…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक निजी स्कूल में कार्यरत सफाई कर्मचारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान रोहित(25 ) पुत्र धनीराम गांव पाटली, किरतपुर जिला बिजनौर(उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
जानकारी के मुताबिक, रोहित निजी स्कूल में सफाई कर्मचारी था और हाल में भराड़ी में रह रहा था। रोहित ने अचानक ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालाँकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।