लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निजी स्कूल बस ने राहगीर को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Ankita | 18 मई 2024 at 3:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बेलीखोल में निजी स्कूल बस ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मानपुरा पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के चश्मदीद संजीव राणा ने बताया कि जब यह व उसका भाई भूपेंद्र सैर कर रहे थे तो उसी दौरान बेलीखोल में एक निजी स्कूल की बस ने भूपेंद्र सिंह राणा को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के बाद घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी ब‌द्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]