नाहन शहर में लगातार लग रहे अघोषित बिजली कट, लोग परेशान
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में बुधवार को कई बार अघोषित कट लगे। कई कई मिनटों के लगने वाले अघोषित कटों से दिनभर गर्मी में लोग परेशान नजर आए।
भारी गर्मी के चलते लोग दोपहर में ना तो बाहर निकाल सकते थे। वहीं बार-बार लग रहे बिजली कट के चलते लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा था।
वहीं चुनावी मौसम में लगातार लग रहे बिजली कटों के चलते स्थानीय लोग बिजली बोर्ड तथा कांग्रेस सरकार को कोसते नजर आए।