लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में मोटर व्हीकल चालान के लिए विशेष लोक अदालतों का होगा आयोजन

Ankita | 22 अगस्त 2023 at 5:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

सितंबर माह में जिला न्यायालय परिसर नाहन में मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी व न्याययिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कोर्ट में मोटर व्हीकल चालान के लिए विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। अगर किसी भी व्यक्ति का चालान उपरोक्त कोर्ट में लंबित है तो निर्धारित तिथियों को चालान का भुगतान किया जा सकता है।

यह जानकारी सचिव, जिला सेवा प्राधिकरण सिरमौर स्थित नाहन, माधवी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर, 2 सितम्बर, 4 सितंबर, 5 सितंबर, 6 सितंबर, 8 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक चालान का भुगतान किया जा सकता है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702- 222002, 224749 और 224527 पर संपर्क किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें