HNN/नाहन
नाहन : जिला सिरमौर के शिक्षा खंड नाहन के अंतर्गत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन के छात्र दीक्षित वर्मा अब राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।दीक्षित वर्मा का चयन हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
हमीरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दीक्षित का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दीक्षित ने अपनी सफलता श्रेय कड़ी मेहनत और शारीरिक शिक्षक नरेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शिलाई के रहने वाले दीक्षित ने बताया वह रोजाना सुबह 4:00 बजे नाहन के चंबा ग्राउंड में फुटबॉल की प्रैक्टिस करता है। जहां वह इस खेल की सभी बारीकियां सीख रहा है। उधर, दीक्षित के चयन से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की मुख्याध्यापिका सीमा वर्मा ने दीक्षित को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group