Loading...

नाहन के इन क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट

By SAPNA THAKUR Published: 29 Nov 2022, 4:53 PM | Updated: 29 Nov 2022, 4:53 PM 1 min read

HNN/ नाहन

विद्युत उप मंडल नाहन (नम्बर-एक) के तहत बुधवार 30 नवम्बर को नये कार्यों की पूर्ति हेतु सराहा-बागथन फीडर के अन्तर्गत विक्रम कैसल एवं लाडली आदि क्षेत्रों में प्रातः 11ः00 बजे से सांय 3ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल नाहन (नम्बर-एक) ने यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आवश्यक कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके लिए उन्होंने आम जन से सहयोग की अपील की हैं।