लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन का खदरी गांव तीन महीने से प्यासा, दो किमी दूरी से ढो रहे पानी

Ankita | 29 जुलाई 2024 at 6:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विभाग के कीमैन पर पानी न खोलने के आरोप, धरना प्रदर्शन को चेताया

HNN/ नाहन

विधानसभा क्षेत्र नाहन की विक्रमबाग पंचायत के खदरी गांव में पिछले तीन माह से पेयजल के लिए हाहाकार मचा गया। 200 के करीब आबादी वाले इस गांव में लोगों को आवश्यकतानुसार पानी न मिलने से गुस्साए लोगों ने विभाग के कीमैन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। मौके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की महिलाएं दो किलोमीटर दूर एक फैक्टरी से पानी ढोने को विवश हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पानी ढोने के चक्कर में ग्रामीणों का अधिकतर वक्त इसमें व्यतीत हो रहा है। इस समस्या का सामना गांव की महिलाओं को करना पड़ रहा है, जिन्हें भोजन पकाने के लिए पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है। आलम ये है कि घरों पर रखी टंकियों पानी से खाली हैं। मजबूरन महिलाओं ने छत्त पर एकत्रित होने वाले बारिश के पानी टंकियों में डालकर घर के अन्य कार्यों समेत मवेशियों का गुजारा चलाया जा रहा है।

इस समस्या से जूझ रही गीता देवी, श्यामा देवी, मधुबाला, पुष्पा, प्रतिभा, श्यामा, पूनम, रीना देवी, इंद्रा, पायल शर्मा और शशिबाला आदि महिलाओं ने बताया कि उनके गांव के लिए देवनी से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले तीन माह से उनके घरों तक जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। महिलाओं ने कहा कि कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन न तो विभाग सुध ले रहा है और न ही कीमैन को बदला जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि गांव के पानी की आपूर्ति करने वाले स्थानीय विभाग का कीमैन खुद पानी न खोलकर अपने परिजनों से स्कीम को चला रहा है। आरोप ये भी हैं कि कीमैन खुद एक निजी कंपनी में काम कर रहा है। यही बड़ी वजह है कि बोरवैल में भरपूर पानी होने के बावजूद इसे स्टोरेज टैंक से आगे लोगों तक पहुंचाने में कोताही बरती जा रही है।

महिलाओं ने विभाग से अपील करते हुए कहा कि या तो इस समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा गांव के लोगों को मजबूरन जिला प्रशासन समेत विभाग का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उधर, अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि उन्हें इसकी शिकायत नहीं मिली है। फिर भी कर्मचारी के संदर्भ में मिली शिकायत की जांच की जाएगी। साथ ही जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]