Loading...

नाबालिग से दुराचार के दोषी को 25 साल का कठोर कारावास

By SAPNA THAKUR Published: 30 Nov 2022, 10:10 AM 1 min read

HNN/ शिमला

शिमला की विशेष जज की अदालत ने नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। इस दौरान अदालत ने नाबालिग को 25 साल के कठोर कारावास सहित 25 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। रिश्ते में फूफा लगने वाले आरोपी ने फरवरी-मार्च 2019 को नाबालिग से दुराचार किया।

जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने बच्चे को भी शौचालय में गिरवा दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और चालान कोर्ट में पेश किए। अदालत ने 29 गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी अजय कुमार को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 25000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।