Loading...

नाके के दौरान पुलिस ने गाड़ी से बरामद की चरस की खेप, हिरासत में लिया आरोपी

By PRIYANKA THAKUR Published: 3 Dec 2022, 2:14 PM 1 min read

HNN / बिलासपुर

जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो जीप से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र मंगल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने बामटा चौक से थोड़ा आगे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच घाघस की ओर से आ रही एक बोलेरो जीप को रोका गया। पुलिसकर्मियों को देखकर चालक घबरा गया। शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो एक किलोग्राम चरस बरामद हुई।

उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।