CURRENT.jpg

नहाने के लिए बाथरूम में गए व्यक्ति को लगा करंट, मौत

HNN/ ऊना

जिला ऊना के समूरकलां में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति नहाने के लिए बाथरूम में गया, जहां पर अचानक उसे करंट लग गया। इसी वजह से उसकी मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी समूरकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अमरजीत नहाने के लिए बाथरूम में गया था। इस दौरान उसे अचानक ही करंट लग गया। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो परिजनों से जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए, यहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।


Posted

in

,

by

Tags: