लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नहाते हुए टोंस नदी में डूबा सिरमौर का 18 वर्षीय युवक, हुई मौत

Ankita | 17 मई 2024 at 9:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब का एक युवक कालसी थाना क्षेत्र केकोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास नहाते हुए टोंस नदी में डूब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान अनुराग चौहान (18) पुत्र श्याम सिंह थाना पुरुवाला, किलौड़ गांव के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने छह दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लालढांग में टोंस नदी के किनारे आया था। इस दौरान सभी दोस्त नदी में नहाने उतरे और नहाते समय अनुराग नदी में बह गया।

जिसके बाद सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने काफी खोजबीन के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि नदी में नहाते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की लहरों में बह गया।

उधर, बड़ाणा किलौड़ के ग्राम प्रधान देवराज नेगी ने बताया कि युवक ने हाल में किलौड़ स्थित स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। मृतक के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। वहीं युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]