नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी, दो युवकों से बरामद की चरस

ByPRIYANKA THAKUR

Nov 27, 2021

HNN / शिमला

हिमाचल में पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसी के चलते जिला शिमला की नेरवा पुलिस ने दो युवकों से तीन किलो 236 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नेरवा पुलिस की एक टीम ने न्योटी में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने देइया से चौपाल की तरफ जा रही ऑल्टो कार को चैकिंग के लिए रोका। तलाशी करने पर पुलिस को चालक की सीट के नीचे से एक बैग मिला, जिसमें चरस रखी हुई थी।

गाड़ी चालक राजगढ़ का रहने वाला है जबकि साथ बैठा युवक हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: