HNN/ कांगड़ा
पुलिस थाना ज्वालामुखी में एक महिला को फेसबुक फ्रेंड ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं आरोपी महिला के घर से सोने के गहने भी उड़ा ले गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाना में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में 31 वर्षीय महिला ने बताया कि वह अपने बेटे तथा पति के साथ एक किराए के कमरे में रह रही है। बताया कि जब कमरे में कोई मौजूद नहीं था तो उसका एक फेसबुक फ्रेंड वहां आ धमका और आरोपी ने उसको कोई नशीला पदार्थ पिला दिया।
जिसके बाद महिला बेसुध हो गई और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी मौके से सोने के गहने भी उड़ा ले गया।