HNN / सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक युवक की नशा निवारण केंद्र में मौत हो गई है। युवक नशे का आदी था जिसके चलते उसे नालागढ़ स्थित एक नशा निवारण केंद्र में भर्ती करवाया गया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नालागढ़ के वार्ड नंबर 2 निवासी युवक की किसी बात को लेकर केंद्र में कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। झगड़े झगड़े में युवक को काफी चोटें आई, जिसके चलते वह बेहोश हो गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए नशा निवारण केंद्र का स्टाफ उसे पीजीआई ले आया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उधर, डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को नशा निवारण केंद्र से सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर गए। युवक की पिटाई करने से मौत होना बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।