लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशा तस्करी मामले में लड़की समेत चार दोषियों को 11 साल की कैद

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 2:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

नशा तस्करी मामले के चार दोषियों को अदालत ने 11 साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई है। यह सजा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मशाला नरेश कुमार की अदालत ने सुनाई है। जिला न्यायवादी भुवनेश मन्हास ने बताया कि आरोपी सिद्धांत निवासी द्रमान डमटाल कांगड़ा, रजत निवासी शाहपुर अभिशांत उर्फ नंदू द्रम्मण, समृद्धि वेदी निवासी चैतडू़ पुलिस की नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए थे।

इनके पास से रेड कलर के 1,102 कैप्सूल पाए गए थे। इस केस की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी एलएम शर्मा ने की जिन्होंने मुकदमे में 22 गवाह पेश किए। इनमें से तीन गवाह अपनी पहली दी हुई गवाही से मुकर गए। न्यायाधीश ने गवाह राजीव कुमार निवासी भदरोया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा, अजय पठानिया निवासी भदरोया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा व संगम निवासी टुंडू तहसील शाहपुर के ऊपर भी कार्यवाही के आदेश दिए गए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]