HNN / मंडी
जिला मंडी के सरकाघाट में एक नवविवाहिता ने फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान श्रुति देवी पत्नी सन्नी कुमार निवासी बलद्वाडा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ससुराल वालो ने बताया कि वह सारे प्याज और लहसुन की निराई करने के लिए खेतों में गए हुए थे। जब वह वापिस दोपहर का खाना खाने के लिए घर आए तो उन्होंने श्रुति को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
इसके बाद जब वह श्रुति के कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा श्रुति फंदे पर झूली हुई थी। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
उधर, डीएसपी तिलक राज शांडिल्य ने बताया कि महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।