HNN/नाहन
नाहन निवासी भावन शर्मा द्वारा स्थापित युवाओं का एक राष्ट्रीय संगठन ‘नवभारत युवा संघ’ की स्थापना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। 15 सितंबर 2021 को स्थापित नवभारत युवा संघ देश के 13 राज्यों में कार्यरत है। इसी के ज़रिए भावन शर्मा ने भी युवाओं के बीच एक राष्ट्रीय नेता के रूप में सफल पहचान बनाई हुई है।
आपको बता दें कि भावन शर्मा जो अभी मात्र 18 वर्ष के हैं ने वर्ष 2014 में नाहन के हरिपुर मोहल्ला में हरिपुर सभा का गठन किया था जिसको वर्ष 2018 में स्तरोन्नत कर नाहन यूथ यूनियन के रूप में समाज सेवा के लिए बनाया गया। नाहन यूथ यूनियन ने नाहन में कईं सारे समाजसेवी कार्य किए जिसको देश के अलग -अलग राज्यों के युवाओं की बहुत सराहना मिली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विभिन्न राज्यों के युवाओं के निवेदन पर भावन शर्मा ने नाहन यूथ यूनियन को स्तरोन्नत कर नवभारत युवा संघ की स्थापना 15 सितंबर 2021 को की। आपको बता दें कि भावन अपने जोशीले भाषणों के लिए भी एक अलग पहचान रखते हैं।
भावन का कहना कि चाहे उनका जीवन दीर्घकालिक हो या अल्पकालिक जैसा भी होगा संपूर्ण रूप से राष्ट्र के लिए समर्पित होगा। राष्ट्रवाद की भावना के साथ नवभारत युवा संघ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





