लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नलवाड़ी मेले की पहले सांस्कृतिक संध्या में स्वीप गीत “मेरा वोट मेरी ड्यूटी” किया जाएगा लॉन्च

Ankita | 19 मार्च 2024 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर में नलवाड़ी मेले के पहले सांस्कृतिक संध्या में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जिला वासियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए स्वीप गीत मेरा वोट मेरी ड्यूटी को रात 8:00 बजे लॉन्च किया जाएगा।

यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने कहा कि जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी के देख रेख में वॉइस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कोंडल ने ’मेरा वोट मेरी ड्यूटी’ गीत को गाया है। जबकि इस गाने को लिखने और निर्देशन में बिलासपुर कॉलेज में संगीत के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोहर लाल शर्मा की अहम भूमिका रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस वीडियो में हिमाचली मुंडा के नाम से मशहूर श्याम, भजन गायन के क्षेत्र में मशहूर अभिषेक सोनी, राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित फूला चंदेल, राम लाल पाठक, यंग सेंसेशन प्रिंस कपिल, अक्षय शर्मा, दाक्षी सेन सहित बिलासपुर कॉलेज के दर्जनों लड़के लड़कियां वीडियो में जिला वासियों से शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]