लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नदी का बढ़ा जलस्तर, जटोन बेराज के फ्लड गेट खोले

PARUL | 13 सितंबर 2024 at 6:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

जिला सिरमौर में पिछले कई घंटों से जारी बारिश से गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते शुक्रवार शाम नदी पर बने जटोन बैराज के फ्लड गेट खेलने पड़े. शाम करीब 4:15 बजे गेट नंबर चार से 9 इंच पानी छोड़ा गया. इसकी सूचना बैराज पर तैनात कर्मी दिनेश ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को दी। साथ ही चेतावनी भी जारी की कि पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा, लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके साथ साथ मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।


उधर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। प्राधिकरण की ओर से निचले इलाकों की पंचायतों, सरकारी संगठनों और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बता दें कि जिला सिरमौर के ऊपरी इलाकों में पिछले कई घंटों से जारी बारिश के बीच नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गिरि नदी के साथ साथ जलाल नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। ये नदी ददाहू में गिरि नदी के साथ मिलती है. जहां से गिरि सिरमौर के निचले इलाकों में प्रवेश करती है। इसी नदी पर जटोन बैराज बना है। जहां बारिश के बीच सिल्ट जमा होने से कई बार फ्लड गेट खोले जाने की स्थिति में मैदानी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की संभावना बनी रहती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]