धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर शुरू

BySAPNA THAKUR

Nov 2, 2021

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। जिला कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी पर बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। तो वहीं दूसरी तरफ धर्मशाला में हल्की बारिश हुई है जिससे यहां तापमान में गिरावट आई है।

तापमान में गिरावट आने से लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग केंद्र शिमला ने प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई है।

The short URL is: