HNN/मंडी
धर्मपुर उपमंडल की संधोल तहसील के तहत आने वाले धलारा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां 6 कमरों का कच्चा मकान गिरकर ध्वस्त हो गया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है, जिसमें मकान गिरने का भयावह मंजर साफ दिखाई दे रहा है।
मकान जानकी देवी पत्नी चेतराम का था। घटना के समय जानकी देवी मनरेगा मजदूरी के लिए गई हुई थी और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। यदि घर पर कोई मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मकान काफी जर्जर हालत में था और इसकी छतों से पानी टपकने लग गया था। मकान गिरने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय पंचायत, प्रभावित और प्रशासन को दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





