लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में चालक घायल

SAPNA THAKUR | 9 सितंबर 2022 at 12:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ट्रकों में सवार चालक घायल हुए हैं। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। वही, तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर (एचपी 11बी-0905) के चालक चमन लाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा कुल्लू के साथ लगते कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में रामशीला वैष्णो माता मंदिर के पास पेश आया है। एक गाड़ी सेब लोड कर बंदरोल सब्ज़ी मंडी से नपुरी जा रही थी कि तभी वैष्णो माता मंदिर के पास अन्य ट्रक ने तेज रफ्तार से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे में दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गए तथा दोनों ट्रकों के चालक विजय सिंह सहित चमन लाल घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा दोनों को ट्रकों से बाहर निकाल कर उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]